20 जून को होगी जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक
नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
बीजापुर 15 जून 2024- जिला पंचायत बीजापुर की सामान्य सभा की बैठक 20 जून 2024 को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत की गयी है। बैठक में वन, स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी इत्यादि विभागों के कार्यों की समीक्षा की जावेगी। उक्त बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्यों एवं मानद सदस्य सर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष को इस बैठक में उपस्थित होने को आग्रह किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168132
Total views : 8195648