नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो चीफ जरखान
6263448923

बीजापुर 13 मार्च 2024- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्याकंन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन के संबंध में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर (छ0ग0) के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बीजापुर श्री अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में विकासखण्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। 17 मार्च 2024 को आयोजित महापरीक्षा अभियान में 7000 शिक्षार्थी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस अभियान में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया जायेगा। शिक्षार्थी सुविधानुसार नजदीकी परीक्षा केन्द्र में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजेे तक शामिल हो सकेंगे।
06 मार्च 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित की गई है, जिसमें सर्वे-एण्ट्री संबंधी कार्य एवं महापरीक्षा अभियान संबंधी प्रशिक्षण स्त्रोत व्यक्ति द्वारा जिले के समस्त संकुल शैक्षणिक समन्वयक को प्रदान किया गया है।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8170733
Total views : 8199122