बीजापुर के गंगालूर इलाके में आज मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं डीआरजी के 3 जवान शहीद हुए हैं। दो जवान घायल हुए हैं।
जवानों ने सभी नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने की है।
क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। मौके से 12 नक्सलियों के शव के साथ SLR राइफलें, INSAS और .303 राइफलें बरामद कर ली गई है।
इस मुठभेड़ में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी DRG बीजापुर, आरक्षक दुकारू गोंडे DRG बीजापुर, जवान रमेश सोड़ी DRG बीजापुर शहीद हुए हैं। बीजापुर DRG के 02 जवान घायल हुए हैं, लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162985
Total views : 8187617