12 सशस्त्र नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, AK-47 व SLR राइफलें पुलिस को सौंपी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर: जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्लानार” और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम सहित कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिला और 4 पुरुष माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने अपने पास मौजूद एक AK-47 और दो SLR राइफल पुलिस को सौंप दीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी समेत कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

यह आत्मसमर्पण बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की गई। पुलिस का कहना है कि यह कदम नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाली की दिशा में अहम साबित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment