तिरप: तिरप ज़िला प्रशासन ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को अपर कोलम गांव में करीब 11,500 वर्गमीटर में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह संयुक्त अभियान ज़िला प्रशासन, टैक्स, एक्साइज़ और नारकोटिक्स विभाग की ओर से चलाया गया। कार्रवाई गैर-कानूनी अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत की गई।
संयुक्त ऑपरेशन में सख्ती
प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह ड्राइव सुनियोजित और नियंत्रित तरीके से संचालित की गई। पूरे ऑपरेशन के दौरान कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया, ताकि अवैध फसल को पूरी तरह नष्ट किया जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशीली फसलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160611
Total views : 8184121