बिहार में नेशनल हाइवे पर बस-पिकअप की टक्कर में 10 की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कटिहार में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे कोढ़ा इलाके को हिला कर रख दिया। NH-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment