हवेचुर मे मैदान बनाने ग्रामीणों ने अवैध तरीके से काटे 56 पेड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

*अंतागढ़ से भुपेश ठाकुर*

वही एसडीओ व रेंजर पर लग रहे आरोप

अंतागढ़।। एक ओर जहां वनों को बचाने लोगो को जागरूक किया जा रहा है जबकि धडल्ले से पेड़ो की कटाई हो रहा है मामला अंतागढ़ परिक्षेत्र का है जहा 56 पेड़ो की कटाई अवैध रूप से हुआ वहा इसकी जानकारी एसडीओ और रेंजर को नहीं हुआ जब मामला सामने आया तो घटना स्थल का जायजा लेकर लोकेश साहू परिसर रक्षक बोंदानार को अवैध कटाई के संबंध में नोटिस जारी किया जिसके बाद डीएफओ के द्वारा परिसर रक्षक को सस्पेंड कर दिया गया वही इस अवैध कटाई में ग्रामीणों का कहना है की हमने पिछले साल आवेदन भी सबंधित विभाग को दिया था जहा अब वनरक्षक के द्वारा बताया गया की आदेश आ गया है जब कूप के लिए पेड़ कटिंग किया जाएगा तो साथ मे मैदान के लिए भी कटिंग कर देंगे किंतु इस मामले में एसडीओ का कहना हैं कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया घटना स्थल का मुआयना कर दोषी वनरक्षक को नोटिस जारी कर सस्पेंड किया गया है ।

बता दे की अंतागढ़ परिक्षेत्र से महज 13 किलो मीटर दूर ग्राम हवेचुर है जहा ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से 56 पेड़ काट दिया गया है जबकि, इस अवैध कटाई से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । जिसमे वन विभाग के बोंदानार वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
मामला दरअसल अंतागढ़ वन विभाग का है , जहां कूप कटाई का काम किया जा रहा था, जिसमे वन विभाग द्वारा पूरे शासकीय प्रक्रिया के अधीन पेड़ो की कटिंग की गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा बकायदा ग्राम पंचायत में बैठक कर वन समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पास करते हुए स्कूल मैदान के लिए अन्य पेड़ काटे गए, जिनका आरोप उपवन मंडलाधिकारी शिवेंद्र भगत, एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी अंतागढ़ सालिक राम यादव के ऊपर लग रहा है, जबकि ग्राम पटेल और ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है की पेड़ो की कटाई के लिए एक वर्ष पूर्व आवेदन किया गया था और उनको प्रशिक्षण के लिए भी भेजा गया था जिसके बाद अब पेड़ कटिंग कराया गया है,
वन परिक्षेत्र अधिकारी सालिक राम यादव को अन्य पेड़ काटे जाने की जानकारी होने के बाद बकायदा वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा वन रक्षक पर कार्यवाही करते हुवे उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है साथ ही अधिकारी कर्मचारियों की मदद से काटे गए लकड़ियों को शासकीय वाहनों से विधिवत तरीकों से स्थानीय काष्ठागार भी भेजा गया ,जिससे साफ जाहिर होता है की अधिकारियों पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है, अगर अधिकारी अवैध कटिंग के मामले में संलिप्तता पाए जाते तो इस प्रकार से अपने ही कर्मचारी पर कार्यवाही नही करते,

अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए भानुप्रतापपुर युवा कांग्रेस द्वारा सोपा गया ज्ञापन,

हवेचुर में हुए कूप कटिंग पर अंतागढ़ के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई, और वही दूसरी ओर भानुप्रतापपुर में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा अधिकारियों को हटाने के लिए दिया गया ज्ञापन एवं कार्यवाही नही करने की स्थिति में वन मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन करने की बात कही ना कही आधिकारिक जांच से मामले को भटका कर राजनीति रंग दिए जाने से भी इंकार नहीं किया जा सकता,

शिवेन्द्र भगत उप वनमंडलाधिकारी अंतागढ़

*हवेचुर में अवैध कटाई का मामला संज्ञान में आया हमने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर प्रथम दृष्टया वनरक्षक लोकेश साहू उनकी गलती पाया गया जिसे शोकस नोटिस जारी कर सस्पेंड कर दिया गया है और आगे की जॉच जारी है*।

मनकुर दर्रो ग्राम पटेल

*हमने पिछले साल आवेदन किए थे और घोटूलबेड़ा में ट्रेनिंग भी किए थे जब कुप का कटाई होगा तो साथ में मैदान के लिए भी साइड कटिंग हों जायेगा जिसको लेकर गांव में बैठक कर ग्राम पंचायत और वन समिति से प्रस्ताव पारित भी किया गया है बीडगार्ड ने कहा की मांग के अनुसार अगले साल पेड़ कटाई का आदेश आ जायेगा*।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment