रायपुर. छत्तीसगढ़ के धरसींवा के में दो अनाथ बहनों को पाल रही बेरोजगार नानी ने कलेक्टर से उनके भविष्य को बचाने की गुहार लगाई है. नाबालिगों की मां ने भाग कर दूसरी शादी कर ली और पिता ने भी साथ छोड़ दिया, जिसके बाद दोनों बहनों को मौसी ने मरते दम तक पाला. अब मौसी की मौत के बाद दोनों बच्चियां बेरोजगार नानी के साथ रहती हैं. इन बेसहारा बहनों को अब स्कूल ने भी दस हजार दिए बिना टीसी या मार्कशीट देने से मना कर दिया है. ऐसे में नानी और दोनों बहनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धरसींवा के चरोदा गांव का है, जहां की निवासी महिला सीमा यादव ने अपनी बेटी मधु यादव की शादी 15 साल पहले सिलतरा की फेक्टरी में काम करने वाले झारखण्ड निवासी संजय यादव से कराई थी. मधु ओर संजय को शादी के बाद दो बेटियां हुई, लेकिन कुछ समय बाद ही मधु ने अपने पति संजय को छोड़कर दूसरी शादी कर ली. इधर पत्नी मधु के भागने के बाद संजय ने भी दोनों बेटियों से अघोषित रूप से रिश्ता तोड़ कर उनकी नानी के पास छोड़ दिया.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168248
Total views : 8195801