सीईओ जिला पंचायत एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का अवलोकन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रशिक्षार्थियों को ईव्हीएम का कराया गया हैण्ड्सआॅन, समस्याओं के निराकरण के संबंध में दी गई आवश्यक जानकारी

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*

 

बालोद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने आज जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया।

दीपक मित्तल बालोद रायपुर

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अंतर्गत आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर प्रशिक्षण केंद्र तथा डौण्डीलोहारा प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईव्हीएम के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को ईव्हीएम का हैंड्स ऑन भी कराया। इसके अलावा उन्होंने 26 अपै्रल को मतदान दिवस में ईव्हीएम में समस्या आने पर उसके निराकरण के उपायों के संबंध में भी मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम गुरूर श्रीमती पूजा बंसल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे,

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment