सीईओ जिला पंचायत एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का अवलोकन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रशिक्षणार्थी अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के 

संबंध में दी गई जानकारी

 

बालोद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने आज लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न स्थानों में पहुँचकर मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इसके अंतर्गत आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने डौण्डीलोहारा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं आनंद पब्लिक स्कूल मंे पहुँचकर मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया।

दीपक मित्तल बालोद रायपुर

डाॅ. कन्नौजे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य विशेष प्राथमिकता वाला कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं असावधानी की बिल्कुल गुजांईश नही है। डाॅ. कन्नौजे ने आनंद पब्लिक स्कूल संगवारी मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त महिला मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संगवारी मतदान केंद्र के मतदान अधिकारी के रूप में चयनित होना हमारे सभी महिला अधिकारी-कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है। इसलिए इस कार्य को विशेष सावधानी के साथ पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी महिला मतदान कर्मियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बनने के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दी।

 इसी तरह उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कचांदुर में मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में पहुँचकर मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, तहसीलदार गोविन्द सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे,

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment