नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923

निष्पक्ष होकर पूरी गंभीरता के साथ आपसी समन्वय से निर्वाचन के समस्त कार्यों को भलिभांति पूर्ण करने के लिए दिए निर्देश
बीजापुर 03 अप्रैल 2024- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक 2006 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. जे गणेशन एवं पुलिस प्रेक्षक श्री रामकिशन आईपीएस ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत समस्त नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय ने लोकसभा निर्वाचन की समस्त तैयारियों की विस्तृत जानकारी से प्रेक्षकों को अवगत कराया विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान की गई तैयारियों एवं वर्तमान लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के तुलनात्मक रूप से बेहतर योजना बनाकर सफलतापूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने का आश्वासन दिया। सामान्य प्रेक्षक ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, शिफ्टींग मतदान केन्द्रों के विगत निर्वाचन में औसत प्रतिशत, हैलिकाप्टर से जाने वाले मतदान दल, सड़क मार्ग से जाने वाले मतदान दलों की सुरक्षा संबंधी रणनीति, अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्रजिला बार्डर पर स्थैतिक निगरानी दल के द्वारा की गई कार्रवाई एवं जस्ती, डाकमत पत्र के तहत होम वोटिंग, 85 वर्ष से ऊपर एवं विकलांग वोटरों के लिए मतदान दल का गठन, सर्विस वोटर, ईडीसी वोटर, वेबकास्टिंग, सी-विजिल एप सहित जनवरी माह से अबतक प्रतिमाह शराब दुकानों में विक्रय की गई, शराब सहित स्ट्रांग रूम, वेयर हाऊस सहित निर्वाचन के सम्पूर्ण प्रक्रिया पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, एडीशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल सहित समस्त नोडल एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171886
Total views : 8200709