दुर्ग
वीना दुबे
सांसद विजय बघेल ने महंगाई कम करने संसद में आवाज नहीं उठाई ? महिलाएं बोली – सजग जनप्रतिनिधि को बनाएंगे सांसद … महंगाई के मुद्दे पर चुप रहने वाले मौनी बाबा को वोट मांगने का अधिकार नहीं …
दुर्ग लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेत्रियों ने महंगाई को लेकर भाजपा सांसद विजय बघेल को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, पार्षद नजहत परवीन, पूर्व एल्डरमैन रत्ना नारमदेव और आईटी सेल की शहर अध्यक्ष निकिता मिलिंद ने कहा कि केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से रसोई गैस, चावल-दाल, खाद्य तेल, शक्कर से लेकर कॉस्मेटिक सामग्री के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। सांसद विजय बघेल बताएं कि पिछले पांच साल में महंगाई कम करने के लिए एक सांसद होने के नाते उन्होंने क्या किया। महंगाई से पीड़ित जनता के लिए संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने कितनी बार आवाज उठाई।

कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि पिछले दस साल से देश में भाजपा का राज है। भाजपा सरकार में लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। रसोई का खर्च कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। दस साल पहले मनमोहन सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस की कीमत 475 रुपए थी। लेकिन मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 सौ रुपए कर दिया। पिछले दस साल से महंगाई की मार से लोगों को रुलाते रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव सामने देखकर अब गैस सिलेंडर के दाम में मामूली कमी की है।

कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि किचन का बजट बढ़ने से मध्यम वर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की आर्थिक स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। कोरोना काल के दौरान भी खाद्य सामग्री की कीमतें बेहिसाब बढ़ा दी गई। अरहर दाल की कीमत दो सौ रुपए प्रति किलो और खाद्य तेलों के दाम 240 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिये गए। कोरोना जैसे वैश्विक संकटकाल में भी मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही।

कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि पिछले 10 साल में प्याज एक बार नहीं बल्कि कई बार रुलाता रहा। सरकार की गलत नीतियों के कारण पहली बार देश में ऐसा दौर भी आया जब लोगों को टमाटर खाने के लाले पड़ गए। मोदी सरकार ने महिलाओं के किचन का बजट बढ़ाने के साथ ही कॉस्मेटिक सामग्री, कपड़े, रेडीमेड गारमेंट सहित हर वस्तु के दाम बढ़ा दिये, जिसके कारण महिलाएं मोदी सरकार से नाराज हैं।
लोकसभा चुनाव में महंगाई की मार झेल रही देश भर की महिलाएं अब भाजपा को करारा जवाब देंगी। सांसद विजय बघेल ने पांच साल में एक बार भी महंगाई के मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई। हमें ऐसा सांसद चाहिये जो हमारी समस्याओं का समाधान कर सके। हर समस्या पर मौन साधने वाला सांसद हमें स्वीकार नहीं है। महंगाई से पीड़ित महिलाएं मतदान के दिन भाजपा को सबक सिखाएंगी।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8172032
Total views : 8200900