सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in
मुंगेली -विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम लिलवाकापा निवासी चंद्रप्रकाश माहिरे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने मृतक की पत्नि राजेश्वरी माहिरे को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक के निकटतम वैध वारिस को 25 हजार रूपए एवं गंभीर रूप से घायल होने पर अधिकतम 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान किए जाने का प्रावधान है। तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक के परिजन को यह राशि प्रदान की गई।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168246
Total views : 8195798