संकल्प भारत यात्रा शिविर के माध्यम से नगर पंचायत भैरमगढ़ में वार्ड वासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
मो 6263448923

प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही को कलेक्टर ने नए घर की सौंपी चाबी

21 जनवरी को बीजापुर एवं भोपालपटनम में आयोजित होगी संकल्प भारत यात्रा शिविर का आयोजन

बीजापुर 20 जनवरी 2024- विकसित भारत संकल्प शिविर यात्रा का आयोजन शनिवार 20 जनवरी 2024 को नगरपंचायत भैरमगढ़ में आयोजित हुआ कलेक्टर  अनुराग पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबी सौंपते हुऐ समस्त वार्डवासियों को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं अधिकारियों को निर्देश देते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। शिविर में लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, पेंशन योजना, आधार कार्ड अपडेट सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया साथ ही नए पात्र हितग्राहियों का चिन्हाकन कर आवेदन प्राप्त किया गया। शिविर के माध्यम से निःशुल्क बीपी, शुगर, मलेरिया, टीबी सहित विभिन्न प्रकार के जांच, उपचार एवं दवाई वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से एलईडी वैन के द्वारा एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का संदेश वार्ड वासियों द्वारा तन्मयतापूर्वक सुना गया।
21 जनवरी 2024 (दिन रविवार) को बीजापुर एवं भोपालपटन नगरीय निकाय स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment