शोएब मलिक ने किया दूसरा निकाह, सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद सना जावेद से की शादी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने दूसरी बार शादी कर ली है। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर को शेयर किया है। इससे पहले शोएब मलिक की शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हुई थी। बीते लंबे अरसे से दोनों के अलग होने की चर्चा हो रही थी। अब आधिकारिक तौर पर शोएब मलिक ने अपनी दूसरी शादी की फोटो शेयर कर सानिया से अलग होने की खबर पर मोहर लगा दी है।

 

हाल ही में सानिया मिर्जा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने तलाक को लेकर अपनी बात रखी थी। सानिया मिर्जा ने इस पोस्ट में लिखा था कि तलाक काफी मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी लिखा था की शादी भी बेहद मुश्किल होती है। सानिया मिर्जा की इस पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा अलग हो चुके हैं। दोनों के रिश्ते में दरार आने और तलाक होने की अफवाह बीते लंबे अरसे से चल रही थी। बीते 1 साल से यह खबर थी कि दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं है। नहीं अब शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर इस खबर पर मोहर लगा दी है।

 

जानकारी के मुताबिक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 12 अप्रैल 2010 में हुई थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हैदराबाद में शादी की थी जिसके बाद वर्ष 2018 में दोनों का एक बेटा हुआ था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment