शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर एसईसीएल के रिटायर्ड अधिकारी से 21 लाख की धोखाधड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर एसईसीएल के रिटायर्ड अधिकारी से 21 लाख की धोखाधड़ी

 

तारबाहर। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी उधम सिंह से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसईसीएल के रिटायर्ड अधिकारी उधम सिंह ने साइबर थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

श्रीकांत वर्मा मार्ग निवासी उधम सिंह ने अपने मोबाइल पर एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कर उसमें कुछ राशि निवेश की थी। एप के माध्यम से उन्हें मुनाफा हुआ और यह मुनाफा उनके एप पर दिखाई दे रहा था। जब उन्होंने इस मुनाफे की रकम को निकालने की कोशिश की तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या का समाधान पाने के लिए उन्होंने एप के कस्टमर केयर पर फोन किया, जहां उनसे कुछ अतिरिक्त राशि मांगी गई।

 

जालसाजों ने मुनाफे का लालच देकर उधम सिंह से कुल 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। अब जालसाज उनसे और अधिक रुपये मांग रहे हैं, जबकि उधम सिंह अपनी पूरी रकम वापस पाने की कोशिश में हैं। रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment