शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगोली बनाकर तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शामिल होकर मताधिकार के महत्व की दी जानकारी

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*

 

बालोद,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु

दीपक मित्तल बालोद रायपुर

जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद में घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगे रंगोली बनाकर तथा प्रश्न मंच का आयोजन कर जिले के मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इस दौरान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक परिपक्व एवं सशक्त बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने विद्यार्थियों को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी शपथ दिलाई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment