शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.In
मुंगेली-विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बिजराकापा खुर्द, भालूखोंदरा और पीपरखुंटा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन स्वामित्व रिक्त होने पर दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से विज्ञापन प्रकाशित तिथि से 15 दिवस के भीतर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गिरधारी लाल यादव ने बताया कि इच्छुक संस्था-समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168772
Total views : 8196528