शाला प्रवेश उत्सव – विधायक ने शाला में नव प्रवेशी बच्चों को किया पुस्तक एवं गणवेश वितरण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शाला प्रवेश उत्सव – विधायक ने शाला में नव प्रवेशी बच्चों को किया पुस्तक एवं गणवेश वितरण

 

राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख – नवभारत टाइम्स 24×.7in

 

 

दंतेवाड़ा — विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत बालूद के प्रांगण पर किया गया आयोजन में विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं के साथ उनके पालक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक उपस्थिति हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने शाला में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर एवं पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने एवं शत प्रतिशत शाला में प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित करने के साथ ही सभी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को शाला से संबंधित किसी भी प्रकार के परेशानियां को हल करने का भी भरोसा दिया। इसके अलावा अन्य वक्ताओं द्वारा सभी शिक्षकों को अनुशासित रहने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का भी आग्रह किया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधि रामूराम नेताम, सदस्य जिला पंचायत, सुनीता भास्कर, अध्यक्ष जनपद पंचायत ‘ पायल गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा, सरपंच ग्राम पंचायत बालूद कमल लोचन ठाकुर, एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा हाई स्कूल बालूद के छात्राओं को साइकिल वितरण के अलावा ग्राम पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। आयोजन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस.के अम्बस्त ‘ डीएमसी एस एल सोरी, उपस्थित हुए आयोजन की समापन पर खंड स्रोत समन्वयक के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment