लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिबूनल द्वारा मृतक के 3 पत्नियों सहित संतानों को क्षतिपूर्ति राशि के लिए समझौता कराया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दीपक मित्तल बेमेतरा रायपुर 

 

दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़

बेमेतरा, आज 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के तत्वाधान में बेमेतरा जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर मोटर दुर्घटना अधिकरण खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी श्री पंकज कुमार सिन्हा द्वारा मोटर दुर्घटना में मृतक की तीन पत्नियों एवं उनके संतानों को क्षतिपूर्ति राशि राजीनामा के माध्यम से कानूनी आधार पर प्रदान करने का अवार्ड पारित किया। इस न्यायालय / खंडपीठ के समक्ष मोटर दुर्घटना में मृतक की मृत्यु से उत्पन्न क्षतिपूर्ति के लिए मृतक की दो पत्नियों के द्वारा दावा पेश किया गया था। मृतक की तीसरी पत्नी को बाद में पक्षकार के रूप में संयोजित किया गया था। मृतक की तीनों पत्नियों ने अपने संतान के लिए भी क्षतिपूर्ति राशि का दावा किया था। इस प्रकरण के निराकरण में नेशनल लोक अदालत के खंडपीठ कमांक 3 पंकज कुमार सिन्हा, प्रथम मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बेमेतरा के न्यायालय में मोटर दुर्घटना से मृत मृतक की तीनों पत्नियों सहित उनके सभी संतानों के बीच न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ कुल 12 लाख रूपया में समझौता किया गया और उक्त 12 लाख रूपये को मृतक की तीनों पत्नियों एवं उनके संतानों के बीच कानूनी अंश के अनुसार बंटवारा किया गया। उपरोक्त समझौता का प्रकरण अत्यंत चुनौतिपूर्ण एवं कठिन था जो पीठासीन अधिकारी पंकज कुमार सिन्हा अपने खंडपीठ के दोनों सदस्य अप्रीतम मनीष दीक्षित एवं रविशंकर श्रीवास्तव के सहयोग से पूर्ण किया, जिससे मृतक की तीनों पत्नियों सहित उनके सभी संतान संतुष्ट होकर प्रसन्न हुए एवं माननीय अधिकरण से अपने घर राजी-खुशी गये।,

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment