बिलासपुर। बिलासपुर जिले में सिंचाई विभाग के सरकारी रेस्ट हाउस में रसूखदार जुआरियों की महफिल जमी हुई थी। हाई प्रोफाइल हुए में पुलिस ने बीती रात रेड मारी। छापे में पार्षद,सरपंच व पूर्व जनपद सदस्य समेत 22 रसूखदार जुआरी व बड़े व्यापारी पकड़े गए हैं। आरोपियों से तीन लाख 49 हजार 215 रुपए, 22 मोबाइल और सात कारें जब्त की गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रसूखदार जुआरियों व बड़े व्यापारियों की महफिल कोटा स्थित कोरी डैम से लगे गोबरी पाट में सिंचाई विभाग के सरकारी रेस्ट हाउस कृषक कुटीर में जमी हुई थी। एसपी रजनेश सिंह को मुखबिर से इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसपी ने कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस लाइन के पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई और रेड मारने के निर्देश दिए। बिलासपुर से भेजी गई टीम ने रेस्ट हाउस में दबिश दी और दांव लगाते हुए जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस वालों के पहुंचने पर यहां जुआरियों के चार फड़ लगे मिले थे। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास भी किया था। पर पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा और मौके पर ही जुआरियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167629
Total views : 8194952