दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
रायगढ़ मुनादी।। स्थानीय पटवारी का किसान से पैसा लेते वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में रायगढ़ विकासखंड के कोतरलिया हल्का पटवारी पर शिकायत के बाद एसडीएम रायगढ़ ने उसे हल्का से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है।
वायरल वीडियो के अनुसार तहसील रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया में पदस्थ पटवारी सुलोचना साव ने जमीन के काम के बदले स्थानीय किसान बलि राम पटेल से रिश्वत ली जिसे गांव के ही कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। बताया जाता है कि Video कुछ समय पहले का है लेकिन उसकी शिकायत की गई थी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब वीडियो वायरल कर दिया गया है।
इस संबंध में मुनादी ने आरोपित पटवारी सुलोचना साव से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस संबंध में मुनादी ने एसडीएम रायगढ़ से बात की। रायगढ़ एसडीएम ने बताया कि वीडियो आने के बाद उन्होंने पटवारी को नोटिस जारी किया था इसपर उनका जवाब भी आया है जिसमें वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया गया है और निर्माण कार्य के लिए पैसे लेने की बात जवाब में कही गई है। एसडीएम रायगढ़ ने कहा कि हम पटवारी का ट्रांसफर भी कर रहे हैं।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168861
Total views : 8196653