राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा शिविर का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोरमी
संवाददाता- अश्वनी अग्रवाल

राजीव गांधी वाणिज्य महाविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई लोरमी द्वारा गुनापुर में सात दिवसीय शिविर को आयोजित किया गया है । उक्त शिविर के छठवें दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी आर चतुर्वदी ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डी एस राजपूत जी ,सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश

महामंत्री श्री अभिजीत तिवारी,शिक्षक सुनील शर्मा,सतीश राजपूत, जितेंद्र वैष्णव,आनंद श्रीवास ,दुष्यंत ठाकुर। सम्मिलित हुए । इस अवसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चुतुर्वेदी जी ने कहा व्यक्ति, स्थान ,समय का महत्व जीवन में महत्वपूर्ण है।इसे जीवन आत्मसाथ करिए सफलता निश्चित है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत जी राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य ध्येय व्यक्तित्व विकास सर्वोपरि है।इसे जीवन में अनुकरण करिए।फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा जीवन मुख्य ध्येय लक्ष्य निर्धारण है जिसे आप अपने जीवन में हुनर को प्राथमिकता प्रदान करते हुए अपने जीवन को सही दिशा प्रदान करे।अतः इस अवसर पर राजीव गांधी वाणिज्य महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी निधि सिंह ,श्री एन आर जायसवाल ,श्री गंगा राम जायसवाल ,श्री बी पी शर्मा,प्रोफेसर गंगा गुप्ता,प्रोफेसर मनीष कश्यप, प्रो सुखदेव मुकेश यादव,प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर सहित भगवती दिव्या,सीमा आकांक्षा,पायल,वर्षा ,नेहा सहित राष्ट्रीय स्वयं सेविकाएं उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment