रायगढ़ जिले के ग्राम छर्राटांगर के मेले मे चल रहा अवैध जुआ खुड़ खुड़िया का बड़ा खेल… 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ जिले के ग्राम छर्राटांगर के मेले मे चल रहा अवैध जुआ खुड़ खुड़िया का बड़ा खेल..

नहीं हो रही कार्रवाई,,,,जुआरियों के हौंसले हो रहे बुलंद,, 

 

दीपक मित्तल,, नवभारत टाइम्स 24 x7in रायपुर 

 

रायपुर,,रायगढ़ जिले के ग्राम छर्राटांगर के मेले मे चल रहा अवैध जुआ खुड़ खुड़िया का बड़ा खेल… 
नहीं हो रही कार्रवाई,,,,
जुआरियों के हौंसले हो रहे बुलंद,,
भाजपा के रायगढ़ लोकसभा के भावी सांसद के गृह ग्राम छर्राटांगर के मेले मे चल रहा अवैध जुआ खुड़ खुड़िया का बड़ा खेल,, औद्योगिक नगरी रायगढ़ जिले क्षेत्र में ग्राम छर्राटांगर में खुले आसमान के नीचे खुलेआम सैकड़ो की संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं,, जुआरियो के खिलाफ में कड़ी कार्रवाई नहीं होने की वजह से उन्हें बल मिलने लगा है और अब सार्वजनिक तौर पर बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे हैं हालांकि जिला पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारी का कहना है की अवैध जुआं सट्टा पर लगातार कार्रवाई चल रही है और इस पर भी कड़ी कार्रवाई करेंगे,,
उल्लेखनीय है कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का फरमान भले पुलिस के आलाधिकारियों ने मातहतों को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है. लेकिन रायगढ़ जिले के ग्राम छर्राटांगर क्षेत्र में आस-पास सुनसान जगहों पर संगठित अवैध जुएं का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा हैं. इसमें कहीं न कहीं स्थानीय पुलिस और थाने का इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण मिल रहा है. जिसके चलते बेधड़क यह कारोबार चलाने में जरा सा भय नहीं हैं.
रायगढ़ जिले के ज्यादातर गली,मुहल्ले में खुलेआम सट्टा.जुआ का धंधा चल निकला है। कभी-कभार पुलिस दो-चार छोटे एजेंटों को पकड़ कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है जबकि हकीकत यह है कि सटोरियों और जुआरियों के कारनामों को जानने के बाद भी पुलिस के स्थानीय और आला अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। यही वजह है कि यह कारोबार रायगढ़ जिले के आसपास के क्षेत्र में फल.फूल रहा है। रायगढ़ जिले में सट्टा खाईवालों की फौज खड़ी हो गई है।

सूत्र बताते हैं कि शहर में कई ऐसे स्थान हैं,जहां शाम होते ही महफिल सज जाती है। माना जा रहा है कि रायगढ़ जिले में रोजाना लाखों रुपये का सट्टा और जुआ खेला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो रायगढ़ जिले में कई ऐसी जगहों में जुआ संचालित हो रहा है,जहां पांच से 10 लाख रुपये शो मनी रखी गई है, लेकिन पुलिस सिर्फ इन कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
बाहर से आते हैं जुआरी,,,,,
रायगढ़ जिले में कुछ समय पहले शहर में जुए का कारोबार जोरों पर संचालित किया जाता था। पूर्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार को ध्वस्त किया था लेकिन वर्तमान में फिर से क्षेत्र में एक बार फिर जुआ माफिया सक्रिय हो गए हैं। रायगढ़ जिले में संचालित जुए के फड़ में दांव लगाने के लिए क्षेत्र के बड़े.बड़े जुआरियों का आना जाना लगा रहता है। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि जुए के बढ़ते व्यापार से रायगढ़ शहर सहित जिले में आपराधिक वारदातों में इजाफा हुआ है।

ग्राम छर्राटांगर क्षेत्र के पुलिस जिम्मेदार पुलिस कर्मियों की वजह से यह कारोबार क्षेत्र में धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. कहीं न कहीं इन संगठित गिरोह को थाने का संरक्षण प्राप्त है. अगर इसकी शिकायत कोई ग्रामीण उच्च अधिकारियों से करता हैं तो उच्च अधिकारियों को दिखाने के लिए चौकी व थाने की पुलिस छापेमारी करती है. लेकिन इन अवैध कारोबारियों के खिलाफ कोई समुचित कार्यवाही नहीं करती जिससे सरगना सहित इन अवैध कारोबारियों का हौसला बुलंद रहता और कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी जगह बदलते रहते और इससे जुड़े जुआड़ियो को मोबाइल से लोकेशन देकर जगह की सूचना दे देते और इस तरह इनका यह कारोबार धड़ल्ले से संचालित होता रहता, पुलिस को बखुबी इनके अवैध कारोबार की जानकारी रहती हैं. लेकिन चौकी व थाने की पुलिस कोई कार्रवाई इन पर नहीं करती अब देखने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस अंकुश लगाती है या इसी तरह यह कारोबार धड़ल्ले से संचालित होता रहता, और युवा पीढ़ी इसके लत में आकर बर्बाद होकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर मजबूर रहते हैं.,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment