रामलला का दर्शन करने पहुंचा बंदर, सुरक्षाकर्मी बोले – स्वयं हनुमान जी आए थे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यूपी। रामलला का दर्शन करने बंदर पहुंचा था। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से संचालित ट्विटर अकाउंट में बताया गया कि कल सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया।

 

द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया। सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment