राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे भीषण आग लग गई. आग लगने से वहां खुले में रखे हुए हजारों ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए.

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे भीषण आग लग गई. आग लगने से वहां खुले में रखे हुए हजारों ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए.

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

यहां करीब आठ एकड़ परिसर के स्टोर में रखे 4 हजार ट्रांसफार्मरों में 4 घंटे तक एक-एक कर धमाके होते रहे. वहीं स्टोर के पास 33 केवी के सबस्टेशन के कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आ गए लेकिन सबस्टेशन को खाक होने से बचा लिया गया. इस भीषण आग में बिजली विभाग को 80 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

आग पर काबू पाने के लिए लगे 40 से अधिक फायर ब्रिगेड

आग लगने की सूचना पर पहले फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला लेकिन आग और भयावह होती गई. जिसके बाद मौके पर 40 से अधिक दमकलें आग बुझाने में जुटीं. आग पर काबू पाने के लिए रायपुर जिले के अलावा दुर्ग जिले से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी. आग पर नियंत्रण पाने के लिए 25 से 30 SDRF की टीमें पहुंची फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और उसकी जद में जितनी चीजें आई सब जलकर खाक हो गई. इस आग के पूरे रायपुर में काले धुंए के बादल छाए नजर आए.

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment