मुंबई एयरपोर्ट पर आज को घंटों से कई यात्री फंसे नजर आये। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों को 16 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
तकनीकी खामी के कारण यह फ्लाइट देरी से उड़ान भर पाई। फ्लाइट 6E17 को सुबह 6:55 बजे रवाना होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण यह उड़ान देर से हुई। अंततः इंडिगो ने फ्लाइट को रद्द कर दिया और एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। यह अब रात 11 बजे उड़ान भरेगा।
इंडिगो ने किया खेद व्यक्त
इंडिगो ने यात्रियों से खेद व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा ध्यान हमेशा यात्रियों की सुरक्षा और आराम पर है, और हमने सबसे अच्छा प्रयास किया ताकि समस्या का समाधान कर विमान को रवाना किया जा सके। लेकिन अंततः हमें फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।” सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट को तीन बार देरी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को विमान में चढ़ने और फिर उतारने के बाद, उन्हें फ्लाइट के नए प्रस्थान समय के बारे में सूचित किया गया।
यात्रियों में देखी गई नाराजगी
इस देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली। ज्यादातर यात्री छात्र थे। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया और एयरलाइन से रिफंड या वैकल्पिक फ्लाइट की मांग की। सोशल मीडिया पर भी यात्रियों ने अपनी शिकायतें साझा की, जिसमें कहा गया कि इंडिगो के स्टाफ की ओर से कोई सही जानकारी नहीं दी गई।
एक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे भाई को 12 घंटे से ज्यादा समय से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा हुआ है, क्योंकि इंडिगो के स्टाफ का व्यवहार अत्यधिक अप्रोफेशनल था। उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने और उतरने के बाद हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।” वहीं, कुछ अन्य यात्रियों ने इस देरी के कारण अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने की चिंता व्यक्त की। यह घटना इंडिगो की पिछले कुछ महीनों में दूसरी बड़ी देरी है, जब सितंबर में भी मुंबई से दोहा जाने वाली फ्लाइट चार घंटे तक एयरपोर्ट पर रुकी रही थी।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162709
Total views : 8187222