ताजा खबर
जादुई कलश का झांसा देकर 2 करोड़ की ठगी! चौथा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूरे प्रदेश में फैला था जाल मुख्य सचिव विकास शील आज लेंगे विभागीय सचिवों की अहम बैठक, कई प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा बीजापुर में खून से लिखी नक्सली “जन कार्रवाई”! BJP कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, मिला धमकी भरा पर्चा बीजापुर में नक्सलियों का दोहरा खेल! जंगल से विस्फोटक बरामद, BJP कार्यकर्ता की हत्या से मचा हड़कंप ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश

मुंबई नीलकमल नाव हादसा : लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई, 21 दिसंबर : मुंबई में गेटवे आफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटना में लापता सात वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को दोपहर बचाव टीम ने बरामद कर लिया। इस तरह से इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

इस घटना की छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन और नौसेना की टीम कर रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बचाव टीम ने आज दोपहर में जिस लापता सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया । उसकी पहचान जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के रूप में हुई है। यह बच्चा 18 दिसंबर से नीलकमल नाव दुर्घटना के बाद से लापता था। बच्चे के मां की भी इसी दुर्घटना में मौत गई थी। मां-बेटे गोवा के रहने वाले थे। इससे पहले बचाव टीम ने गुरुवार को 43 वर्षीय हंसराज भाटी का शव बरामद किया गया था। इस तरह इस घटना में कुल मृतकों की संख्या 15 हो गई है।

भारतीय नौसेना ने शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक इस नीलकमल नाव दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा कि एसएआर ऑपरेशन के तहत लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और नौसेना और तटरक्षक बल की नौकाओं को तैनात किया गया था। दोनों जहाजों पर सवार 113 लोगों में से 15 की मौत हो गई और दो घायलों सहित 98 को बचा लिया गया था। उक्त अधिकारी ने कहा कि नौसेना के जहाज पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए थे। यह हादसा तब हुआ जब इंजन परीक्षण से गुजर रही तेज रफ्तार नौसेना की नाव ने नियंत्रण खो दिया और मुंबई तट के पास यात्री नौका ‘नील कमल’ से टकरा गई। 100 से अधिक यात्रियों के साथ यह नौका गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा पर्यटन स्थल की ओर जा रही थी।

इस मामले की छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम भी कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव को 84 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को ले जाने की अनुमति थी, लेकिन यह क्षमता से अधिक भरी हुई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment