मितानिनों को मिलेगा हर महीने ऑनलाइन मानदेय: महतारी वंदन योजना की तर्ज पर सीधे खाते में पहुंचेगा भुगतान
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के रूप में काम कर रही मितानिनों को अब महतारी वंदन योजना की तर्ज पर ऑनलाइन मानदेय दिया जाएगा। नव भारत के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा की है।
जायसवाल ने कहा कि अब मितानिन महिलाओं को मानदेय के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, और सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस नई पहल के तहत मितानिन महिलाओं के मानदेय का भुगतान ‘महतारी वंदन योजना’ के तर्ज पर किया जाएगा।
सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस निर्णय को समर्थन दिया है और निर्देश दिए हैं कि मितानिनों के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जाएं।
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसमें प्रदेश की महिलाओं के खातों में हर महीने नियमित राशि ट्रांसफर की जाती है। यह योजना पहले से ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और अब इसमें मितानिनों को भी शामिल किया गया है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168866
Total views : 8196662