माह जून में सेवानिवृत्त हो रहे 65 मंडल रेल परिवार के सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 65 रेल कर्मियों को जून 2024 में सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस मौके पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आर. शंकरन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल प्रदान किया। इस समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, कल्याण निरीक्षक और कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी मौजूद थे।
मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 65 रेल कर्मियों में परिचालन विभाग से 10, इंजीनियरिंग विभाग से 14, कार्मिक विभाग से 01, विद्युत विभाग से 20, चिकित्सा विभाग से 01, यांत्रिक विभाग से 08, सिग्नल व टेलीकॉम विभाग से 03, वाणिज्य विभाग से 07 और सुरक्षा विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट रेल सेवा के लिए बधाई दी गई और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168728
Total views : 8196469