नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट
महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा उसलापुर स्टेशन व विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने 22 जून 2024 को उसलापुर स्टेशन और विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, मुख्य परियोजना अधिकारी (गति शक्ति), मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय सहित मंडल के कई शाखाधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
उसलापुर स्टेशन में महाप्रबंधक ने सबसे पहले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों के मॉडल और ले-आउट प्लान का अवलोकन किया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, पैनल रूम, चालक परिचालक लॉबी सहित पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। पैनल रूम में निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने वहां कार्यरत कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली और सुरक्षा संबंधित चर्चा की। उन्होंने यात्री ट्रेनों को समय पर चलाने के निर्देश दिए और रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों का निरीक्षण भी किया। लॉबी में उन्होंने चालक और परिचालकों से वार्ता कर उनके कार्य के घंटे, कार्य क्षेत्र और कार्यरत सेक्शन की जानकारी ली और सुरक्षित ट्रेनों के परिचालन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने प्रशिक्षण की प्रक्रियाओं, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और सिमुलेटर और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपकरणों का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने प्रशिक्षण केंद्र में सुधार और अपग्रेडेशन के सुझाव भी दिए।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168865
Total views : 8196661