बिलासपुर। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अब इस मामले में निर्वाचन आयोग में सुनवाई होगी।
बता दें पूजा विधानी की जाति को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई करने का फैसला लिया है।
भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के लिए पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाया है। नामांकन का कल ही आखिरी दिन था, इसके बाद अब कांग्रेस की तरफ से पूजा विधानी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अगर निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी के खिलाफ फैसला दिया तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर शुरू से ही सवाल उठाते रहे हैं। बिलासपुर नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित है।
आरोप है कि पूजा विधानी ओबीसी वर्ग से नहीं आती है, हालांकि नामांकन के पहले से ही यह सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन भाजपा ने तमाम मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए पूजा विधानी को ही अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया, लेकिन अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को निर्वाचन आयोग में ले जाकर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
पूजा विधानी को शाम 5 बजे तक निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8161814
Total views : 8185893