अंतागढ़ से भुपेश ठाकुर

अंतागढ़.-शा. पूर्व माध्यमिक शाला मंगता साल्हेभाट, ब्लॉक अंतागढ़, जिला-उ. ब. कांकेर मे अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने दिनांक 12.01.2024 स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के शुभअवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें जिले से आये विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा दिए मनमोहक कार्यक्रम का आनंद लिया व आश्रम परिसर का भ्रमण कराया गया भोजन ग्रहण पश्चात ग्राम ब्रेहेबेड़ा में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के शाखा कृषि फार्म के कर्मचारी द्वारा विभिन्न प्रकार के रोपित पौधों,फलों,कृषि,मत्स्यपालन, पशुपालन,मशरूम उत्पादन, कम्पोस्ट खाद निर्माण आदि के संबंध में विस्तारपूर्ण जानकारी दी गई l तत्पश्चात बच्चों को केरलापाल स्थित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग व ग्राम खैराभाट स्थित शांत सरोवर जलाशय (बिंजली डेम) में नाव,मोटरयान व प्राकृतिक वातावरण से परिपूर्ण उद्यान का भ्रमण कराया गया l
इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 40 सदस्य जिसमें प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,संस्था प्रमुख श्री सी.आर.दर्रो, तिलक राम वट्टी, शिवबती देहारी, बबिता टेकाम, जितेन्द्र साहू (शिक्षक-शिक्षिका), यशोदा दर्रो (स्वेक्षक) व स्कूलीं बच्चे सम्मिलित हुए l
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173561
Total views : 8202969