ताजा खबर
नशे का सामान, हथियार और फरार वारंटी—एक साथ कई ठिकानों पर रेड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा छत्तीसगढ़ के 68 युवा हुए यूनिटी मार्च के लिए रवाना! CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक करेंगे राष्ट्रीय पदयात्रा यूनिटी मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ की जोरदार एंट्री! CM विष्णुदेव साय ने किया युवाओं को रवाना—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी राष्ट्रीय पदयात्रा बीजापुर में बड़ी माओवादी साजिश नाकाम! टिफिन बम के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में सरेंडर युवाओं से मिले गृहमंत्री बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड का पर्दाफाश! धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़–MP में चलाया ऑपरेशन, नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार रायपुर में दिखा रिंकू सिंह का नया अंदाज़! अचानक पहुंचे CM साय से मिलने, बातचीत में हुआ बड़ा खुलासा

भोपालपटनम में भगवान श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य आयोजन किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
मो 6263448923

भोपालपटनम , रिपोर्ट लगभग 500 वर्षों से लंबित भगवान श्री राम लाल का भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हुआ। इस मन्दिर में राम लला के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भारत में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस तारतम्य में भोपालपटनम नगर में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को हर्षोल्लास व भक्ती श्रध्दा से मनाने हेतु भगवान शिव मंदिर के प्रांगण को टिमटिमाती रोशनी एवम तरह तरह के फूलों से साज सज्जा की गई।और पूरे नगर के मुख्य मार्ग एवम चौक चौराहों को भगवा झंडा व तोरण को सजाया गया। 21 जनवरी सुबह 11:00 बजे से भोपालपटनम के श्री मारुति मानस रामायण मण्डली के द्वारा श्री राम नाम का अखंड जप के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। जिसमें श्री मानस मारुति रामायण मंडली के साथ गोल्लागुड़ा भट्टपल्ली,भद्रकाली, के रामायण मंडली का योगदान भी रहा। 24 घंटा अर्थात दूसरे दिन 22 जनवरी सुबह 11:00 बजे तक बहुत ही श्रद्धा भक्ति भाव उत्साह के साथ भक्तो ने राम नाम जाप किया। इसके पश्चात भोपालपटनम के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम लाल की महा आरती की हैं। आरती के बाद शिव मंदिर के पुजारी श्री दतात्रय शर्मा महाराज के द्वारा भगवान को भोग चढ़ाया गया ।तत्पश्चात इस पुनीत अवसर पर शिव मंदिर समिति के द्वारा महा भंडारा का आयोजन किया गया ।जिसमें भोपालपटनम नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल होकर तीर्थ प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत शाम को 6:00 बजे भगवान राम लला का शोभा यात्रा हेतु ट्रक को फूलों एवं टिमटिमाती रोशनी के साथ सजा कर भगवान श्री राम लाल को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में नगर वासी और आसपास के क्षेत्र के महिला, पुरुष ,बच्चे ,युवा ,शिव मंदिर के पदाधिकारी ,सदस्य डीजे के राम भक्ति संगीत में ठुमकते नजर आए। और जनमानस भाव विभोर होकर जय श्रीराम की नारे लगाए,
यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग होते हुए बी, आर, सी,चौक से बी टी आई, चौक तक निकाला गया। इस दरमियान नगर के सभी घरों में दिवाली जैसा वातावरण दिखाई दिया। हर घर में दीप जलाया गया। इन दीपो की रोशनी से पूरा नगर जगमगाती दिखाई दिया। राम भक्ति गीतों से पूरा नगर मे भक्ति मय में वातावरण बना रहा। इस कार्यक्रम के लिए भोपालपटनम के नगर पंचायत के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था एवम भोपालपटनम के थाना प्रभारी जीवन जांगडे, के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे 2 दिनों के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी ,सदस्य ,नगर के व्यापारी गण , नगर के गणमान्य नागरिक ,अधिकारी, कर्मचारियों ,विशेष कर युवाओं का सरहनीय योगदान रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

November 2025
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Leave a Comment