नवभारत टाइम्स 24×7.in ए.पी.दास ब्लॉक प्रमुख संवाददाता
भैयाथान :- भैया थान थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम समोली में राजस्व निरीक्षक के साथ हुआ झड़प , झड़प के साथ की गई मारपीट जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज
भैया थान तहसील के ग्राम समोली में स्थित भूमि खसरा नंबर 176/4,176/5 रकबा 0. 02 ,0.02 के भूमि स्वामी का मौका जांच करने आज राजस्व निरीक्षक अन्य सहकर्मी के साथ मौके पर पहुंचा था मौके में राजस्व निरीक्षक के द्वारा जैसे ही भूमि का मौका जांच करने हेतु अपना जरीफ गिराया था.इस दौरान गांव के निवासी चित्रगुप्त सारथी आ. क तीरर्थ व चंद्रगुप्त आ .तीरर्थ मौका जांच के स्थल पर पूरा दलबल के साथ पहुंचा और राजस्व निरीक्षक का जरीफ उठाते हुए गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसका जरीफ को छीन लिया और मौका जांच करने में बाधा उत्पन्न किया तथा राजस्व निरीक्षक के साथ एवं कृषक के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की गई।
इसके संबंध में आज झिलमिल थाना में राजस्व निरीक्षक निरीक्षक के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई
अब लाजमी इस बात की है कि उक्त घटना सूरजपुर जिले के ग्राम समोली में घटीत हुआ है इसके पूर्व एक अन्य घटना सूरजपुर जिले के रामानुज नगर में भी घटित हो चुकी है और राजस्व निरीक्षक पटवारी के बीच भूमि मौका जांच के दौरान मारपीट की घटना हो घट चुकी है जब इस प्रकार की घटना सरकारी कर्मचारी के साथ घटती रहेगी तो सरकारी कर्मचारी राजस्व निरीक्षक को आप हल्का पटवारी अपने कर्तव्यों का पालन कैसे करेंगे
इस प्रकार की घटना आए दिन घटित हो रही है जिससे राजस्व विभाग के कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है
अब देखना यह होगा कि इस प्रकार से घटित घटना पर जिले के कलेक्टर अपने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को क्या सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करती है ताकि राजस्व विभाग अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से कर सके।
इस संबंध में राजस्व निरीक्षक से घटना की जानकारी के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ग्राम समोली में मौका जांच कर रहा था इसी दौरान ग्राम के चंद्रगुप्त चित्रगुप्त एवं उसके भाई भतीजा घर परिवार एकजुट होकर मेरे साथ मारपीट की घटना किया है साथ ही जिस कृषक का मौका जांच किया जा रहा था उसके साथ भी मारपीट की घटना इन लोगों के द्वारा किया गया है जिसकी रिपोर्ट आज मैं थाने में करने आया हूं ।
इस विषय पर क्षेत्र के एसडीएम सागर सिंह से भी पूछताछ की गई उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है और जिनके द्वारा इस प्रकार से कीर्ति किया जा रहे हैं तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ इस प्रकार से मारपीट की घटना की जा रही है जिस पर हम लोग निंदा करते हैं और जिन लोगों ने राजेश कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है उनके खिलाफ ठाणे रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है जिस पर पुलिस थाना की ओर से कार्रवाई की जाएगी।


Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168128
Total views : 8195643