नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी का नतीजा है बलौदा बाजार की घटना: बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बलौदा बाजार की घटना को भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी का परिणाम बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह आंदोलन सत्ताधारी दल के नेताओं के बीच आपसी गुटबाजी और गुटीय राजनीति का ही हिस्सा है, जिसके चलते इतनी बड़ी घटना घट गई।
पूर्व सीएम बघेल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बलौदा बाजार की घटना भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी और कलह का दुष्परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा का ही प्रायोजित आंदोलन था।
उन्होंने दोटूक कहा कि आंदोलन के पीछे सत्ताधारी दल के नेताओं के बीच आपसी गुटबाजी और गुटीय राजनीति का ही हिस्सा है। इसके चलते इतनी बड़ी घटना घट गई। पूर्व सीएम ने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आंदोलन को प्रायोजित करने के साथ ही फाइनेंस भी भाजपा नेताओं ने ही किया है। बलौदा बाजार की घटना के पीछे इनकी मंशा साफ दिखाई दे रही है। समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा की राजनीतिक चाल नहीं चलेगी
पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा की यह राजनीतिक चाल चलने वाली नहीं है। बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जातिगत समीकरण को साधने के बहाने वरिष्ठ नेताओं को जानबूझकर दरकिनार कर दिया गया है। राज्य मंत्रिमंडल में अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक को किनारे कर दिया गया है। तोखन साहू को मंत्री बनाने के पीछे का इशारा साफ है।
भाजपा नेताओं का अवमानना हुआ
पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी और शाह के पिछले 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं का ही
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169671
Total views : 8197715