नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923
= बस्तर मेँ कमल खिलाकर अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा को जिताना है- महेश गागड़ा
दंतेवाड़ा ।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रिय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार बूथ सशक्तिकरण को लेकर बूथ स्तर पर भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान चला रही है

जिसके तहत शनिवार को समस्त मंडलो द्वारा मंडल स्तर पर बूथ विजय संकल्प अभियान मनाया गया । बूथ स्तर पर 100 झण्डे लगाने के कार्य में भाजपा कार्यकर्ता जुटे रहे। वरिष्ठ नेता भी बूथ में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे । इसी तारतम्य मेँ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा गीदम में व भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी दंतेवाड़ा के पातररास व कतियाररास में कार्यकर्ताओ के बीच बूथ में पहुंचे व जोश भरा एवं भाजपा का झंडा लगाया |

भाजपा गीदम मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप ने उपरोक्त जानकारी मीडिया को देते हुए बताया की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ को सशक्त बनाने भाजपा रणनीतिक रुप से पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने भी बूथ स्तर में पहुँच कर भाजपा का झंडा लगाया । पूर्व वन मंत्री महेश गगडा ने गीदम में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और भाजपा के झण्डे भी लगाये।
पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि केन्द्र में फिर से लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा व समर्पण से कार्य कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने कहा मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने व बस्तर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाने के संकल्प के साथ बूथ को मजबूत बनाने देवतुल्य कार्यकर्ता जुटे हैं।

दंतेवाड़ा जिले के समस्त मंडल में बूथ स्तर पर सुबह से शाम तक भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान चलता रहा।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8172073
Total views : 8200953