ब्लास्टिंग के दौरान सीट को तोड़कर घर में जा गिरा पत्थर, खदान संचालक और ब्लास्टर के खिलाफ FIR

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग. जिले के ग्राम मुड़पार में संचालित पत्थर खदानों के आसपास बसे ग्रामीणों को धूल के गुबार के साथ अब ब्लास्टिंग के दौरान उड़ने वाले पत्थर के टुकड़ों का भी सामना करना पड़ रहा है. वहीं तेज ब्लास्टिंग के कंपन से घरों की दीवारें हिलने लगी है. ब्लास्टिंग के बाद पूरा क्षेत्र धूल के गुबार से भर जाता है. इस बार ब्लास्टिंग से पत्थर उड़कर घर की छत को तोड़कर घर के अंदर आ गिरा. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने खदान संचालक और ब्लास्टिंग करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है.

दरअसल ग्राम मुड़पार में धीराजी देवी खदान में ब्लास्टिंग के बाद पत्थर छिटककर टीका राम यादव के घर में लगी सीट को तोड़कर बरामदे में जा गिरा. जिस समय घर के अंदर पत्थर का टुकड़ा जा गिरा उस समय टीकाराम के पिता तन्नु यादव घर के बरामदे में खाना खाने बैठे थे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment