नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923

कलेक्टर एवं एसपी की अपील से जन जीवन रहा सामान्य
बीजापुर 03 अप्रैल 2024- माओवादी संगठनों द्वारा बीजापुर और सुकमा जिले के व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और आम नागरिकों से 03 अप्रैल को सभी प्रतिष्ठानों एवं जिले को सम्पूर्ण रूप से बंद रखने का आह्वान किया गया था।
बीजापुर कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय एवं एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने विषय की गंभीरता को देखते हुए जिले के समस्त व्यापारी पेट्रोल पंप एवं बस संचालकों की बैठक बुलाई एडीशनल एसपी एवं एसडीएम

बीजापुर के द्वारा जिले के समस्त व्यापारियों को माओवादी बंद के आह्वान को सफल न बनाने एवं अपनी प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह सामान्य रूप से संचालित करने की अपील की थी। व्यापारी संघों ने स्वस्फूर्त होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान को यथावत खोले और जिले में जनजीवन सामान्य रहा है।
कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने स्वयं बीजापुर के मार्केट का अवलोकन किया और सुबह का नास्ता भी होटल में किया जिससे जनमानस में सकारात्मक प्रभाव पड़ा यही नहीं कलेक्टर ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सांकेतिक रूप से इस दिवस अपने घरेलू एवं आवश्यक सामानों की खरीदी करने का आग्रह किया। जिसके परिपालन में आज मार्केट की स्थिति काफी अच्छी रही। बीजापुर के अलावा भैरमगढ़, भोपालपटनम, आवापल्ली, उसूर में भी अनुविभागीय अधिकारी सीईओ, सीएमओ फील्ड में दिखे और खोखली विचारधारा के विरूद्ध जनसमुदाय को प्रेरित किया।
ज्ञात हो कि लगातार पुलिस जवानों के द्वारा भय और आतंक के माहौल को समाप्त करने लगातार सर्चिंग की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को 13 माओवादी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराए। माओवाद द्वारा भय एवं आतंक के माहौल तैयार कर आम नागरिकों को विकास से दूर रखने का कुप्रयास किया जा रहा है। किन्तु अब बीजापुर की स्थिति बेहतर से बेहतर होते जा रहा है। जनमानस में ऐसे खोखली विचार धारा के विरूद्ध जागरूकता बढ़ रही है और स्वयं को पहले से बेहतर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं जिसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की दूरदर्शी सोच एवं रणनीति प्रशंसनीय है। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने प्रशासन पर भरोसा जताकर स्वर्स्फूत अपने प्रतिष्ठानों को संचालित करने के लिए व्यापारी संघ ट्रांसपोर्टर फुटकर व्यापारियों एवं जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171843
Total views : 8200650