बीडीएस बीजापुर एवं बीडीएस 231 केरिपु की टीम द्वारा डी-माईनिंग के दौरान बरामद किया गया 03 IED

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान

6263448923

Recover IED
थाना नैमेड क्षेत्रान्तर्गत गदामली-कडेर के मध्य निर्माणाधीन मार्ग पर सुरक्षा डयूटी हेतु केरिपु 231 वाहिनी C कम्पनी कैम्प जैवारम एवं थाना जांगला, नैमेड का बल निकला था

बीडीएस बीजापुर एवं बीडीएस 231 केरिपु की टीम द्वारा डी-माईनिंग के दौरान बरामद किया गया 03 IED

माओवादियों के द्वारा स्ट्रीट सोलर पैनल के पोल को काटकर तैयार किया गया था डायरेक्शनल पाईप बम*

गदामली और कडेर के बीच रोड किनारे और रोड के बीच मे 02 पाईप बम एवं 01 कुकर बम किया गया था प्लांट, पाईप बम लगभग 30-30 किग्रा के एवं कुकर बम 10 किग्रा के लगाये गये थे ।*

कमांड स्वीच सिस्टम से सभी IED को 2-2 मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था ।*

बीडीएस बीजापुर जिला बल एंव बीडीएस 231 केरिपु की टीम द्वारा डी-माईनिंग के दौरान किया गया बरामद एवं मौके पर किया गया निष्क्रिय*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment