नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923
जगदलपुर। भाजपा लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी शक्ति से प्रचार अभियान में लगी हुई है ,इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार दौरा निरंतर जारी है।

आज महेश कश्यप अपने बीजापुर विधानसभा प्रवास के दौरान भैरमगढ़ पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया,इसके बाद महेश कश्यप ने भैरमगढ़ में डोर टू डोर जन्मसम्पर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा ।
इसके बाद महेश कश्यप बीजापुर पहुंचे जहां भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार मुदलियार ने कहा कि बस्तर लोकसभा में भाजपा को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है
।उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगातार भाजपा कार्यकताओ की हत्या की जा रही ,परंतु उसके बाद भी हमारे कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे है।
श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष होने के नाते अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करके इस बार बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने के संकल्प के साथ कार्य करें
महेश कश्यप ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी कार्यार्ताओं बीच सहयोग और आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं। उन्हें इस बात का पक्का विश्वास है कि मोदी की गारंटी और कार्यकताओं के परिश्रम से भाजपा बस्तर लोकसभा में विराट जीत दर्ज करेगी।
इस दौरन पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ,आनंद मोहन मिश्रा,दीपक बाजपेयी,सुखलाल पुजारी,गोपाल सिंह पवार,मनोज ध्रुव,अजय सिंह,हरीश निषाद,बलदेव उरसा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171774
Total views : 8200524