बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार तोखन साहू ने रिकार्ड मतों जीत बनाया कीर्तिमान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद अब तक हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हर पांच साल बाद उम्मीदवार बदले और नए चेहरे को मतदाताओं के सामने पेश किया है। मतदाताओं ने भाजपा के फैसले पर अपना मुहर लगाते रहे हैं।

भाजपा के अभेद गढ़ बिलासपुर लोकसभा सीट में कमल खिल गया है। तोखन साहू ने जीत का नया कीर्तिमान रच दिया है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए रिकार्ड वोटों से जीत दिला दी है। मोदी की गारंटी का असर कहें या फिर महतारी वंदन योजना का प्रभाव। सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों ने भी भाजपा पर भरोसा जताया है।

पोस्टल बैलेट से शुरू हुआ जीत का सिलसिला ईवीएम के वोटों तक जारी रहा। वर्ष 1997 से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता भाजपा पर भरोसा जताते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हर पांच साल बाद उम्मीदवार बदले और नए चेहरे को मतदाताओं के सामने पेश किया है। मतदाताओं ने भाजपा के फैसले पर अपना मुहर लगाते रहे हैं। इस बार भी भाजपा ने लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू को बतौर उम्मीदवार जनता के सामने पेश किया।

मतदाताओं ने इस बार भी भरोसा जताया है। भरोसा भी ऐसा कि मतदाताओं ने जीत का कीर्तिमान ही गढ़ दिया है। सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। पोस्टल बैलेट के जरिए सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाजपा पर भरोसा जताया। जीत की राह पोस्टल बैलेट जो खुली तो अंतिम दौर तक जारी ही रहा।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment