बिलासपुर में युवक ने डायल 112 के कॉन्स्टेबल को मारा थप्पड़, एक्सीडेंट में घायल को हॉस्पिटल ले जा रहा था
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर में एक व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाते समय एक युवक ने पुलिस कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में युवक कॉन्स्टेबल के साथ धक्कामुक्की करता दिखाई दे रहा है।
घटना के अनुसार, एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल ले जा रहा था, जब 112 पर तैनात आरक्षक ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी ने पहले युवक से मारपीट की। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारपीट की यह घटना करीब दो दिन पहले की है। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया
मारपीट करने वाले युवक इतवार सिंह पैकरा के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट और सरकारी काम में रुकावट पैदा करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, दबंगई दिखाने वाले कॉन्स्टेबल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस ने समय पर नहीं की कार्रवाई
चपोरा के पास करीब दो दिन पहले एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इतवार सिंह पैकरा ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश की। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले ही डायल 112 को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस काफी देर से पहुंची।
कॉन्स्टेबल ने रोककर दिखाई दबंगई
घटना स्थल पर पहुंचे आरक्षक महेंद्र राजवाड़े ने इतवार सिंह को हॉस्पिटल जाने से रोक लिया। इस पर इतवार सिंह बार-बार घायल को जल्दी अस्पताल पहुंचाने की बात कहता रहा, लेकिन आरक्षक महेंद्र राजवाड़े ने अपनी वर्दी का रोब दिखाते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई।
युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस की निष्क्रियता
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में से एक ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर आरक्षक के खिलाफ रतनपुर थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने जांच के बिना ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस एफआईआर को सिटिडन पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज किया, लेकिन इसमें न तो घटना की जानकारी थी, न प्रार्थी का नाम और न ही आरोपी का जिक्र किया गया। पुलिस ने इसे तकनीकी त्रुटि बताया है।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168728
Total views : 8196469