बालोद राजस्व कॉलोनी झलमला में रही महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम
राजस्व कॉलोनी गंगा नगर झलमला में स्थापित श्री राजेश्वर महादेव के भव्य मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
दीपक मित्तल बालोद रायपुर

बालोद,बालोद राजस्व कॉलोनी झलमला में रही महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम, महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बालोद झलमला राजस्व कॉलोनी ने पूरे तन ,मन ,धन से पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया बचपन से पचपन आयु के सभी लोग इस पवित्र धार्मिक पर्व में पूरा योगदान दिए महाशिवरात्रि पर्व महापर्व के रूप में मनाया गया सभी के चेहरों में खुशियां नजर आई,
ग्राम झलमला स्थित राजस्व कॉलोनी जहां जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियो के लिए शासकीय आवास निर्माण किया गया है, प्रारम्भ से ही यह राजस्व कॉलोनी विभिन्न धार्मिक अवसरों पर भव्य आयोजनों के लिए चर्चा में रहा है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर कॉलोनी में स्थित श्री राजेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। ग्राम झलमला के पुरोहित सत्यम शर्मा द्वारा राजेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर महाआरती कराया गया, ततपश्चात दोपहर से रात्रि तक लगातार भण्डारा में श्रद्धालुगण भोजन प्रसाद ग्रहण किये।
शाम के समय राम राग भजन संध्या आर्केस्ट्रा ग्रुप दल्लीराजहरा जिला बालोद की मनमोहक प्रस्तुति में दर्शकगण देर रात्रि तक झूमते रहे। इस कार्यक्रम के बीच राजस्व कालोनी परिवार के सदस्यों द्वारा जिले से स्थानांतरित डॉक्टर रेणुका श्रीवास्तव जिला पंचायत सीईओ, विकास देशमुख सहायक संचालक कौशल विकास एवं संजय मरकाम डिप्टी कलेक्टर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर कॉलोनी से सम्मान विदाई दिया गया।

महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में धूम मची तो वहीं बालोद राजस्व कॉलोनी झलमला
में भी महाशिवरात्रि के मौके पर राजस्व कॉलोनी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी भगवान शिव के दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई मंदिरों में पूरे मंत्रोत्चार के साथ भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद ,गंगाजल एवम पंचामृत, के साथ जलाभिषेक किया और अपने परिवार के साथ पूरे बालोद जिले सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की ,आपको बता दे की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा क्या बच्चे क्या बुजुर्ग क्या महिला क्या पुरुष सभी वर्ग के लोग मंदिरों में पूजा करने पहुंचे,,
इस सम्पूर्ण आयोजन में कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेश साहू सहित समस्त राजस्व कॉलोनी परिवार के सदस्यो, कुमार टेंट हाउस झलमला एवं दानदाताओं का विशेष सहयोग रहा,,000
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal
















Total Users : 8170735
Total views : 8199124