बलौदाबाजार की घटना को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी ने लिया संज्ञान में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बलौदाबाजार की घटना को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी ने लिया संज्ञान में

 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई आगजनी की घटना, जिसमें सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए थे, को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष के रूप में निर्देश जारी किए हैं कि जिन वाहन मालिकों और पीड़ितों को नुकसान हुआ है, उनके दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए और शीघ्रतिशीघ्र उनके दावों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, समुचित मामलों में बीमा लोकपाल की भी सहायता ली जाए।

 

10 जून 2024 को बलौदाबाजार में आक्रोशित भीड़ ने एसपी एवं कलेक्टर कार्यालय में आग लगा दी, जिससे बहुत लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सैकड़ों वाहन जलकर राख हो गए। इस घटना में सरकारी कार्यालयों में रखे जनसाधारण से संबंधित दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए।

 

जस्टिस गौतम भादुड़ी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार को निर्देशित किया है कि भीड़ जनित हिंसा और आगजनी की घटना में जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है और जिन्हें चोट आई है, ऐसे पीड़ितों को क्षतिपूर्ति और राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ितों को क्षतिपूर्ति व अंतरिम क्षतिपूर्ति प्रदान करने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

इसके अतिरिक्त, जस्टिस भादुड़ी ने प्रभावित क्षेत्र में विधिक सहायता क्लीनिक संचालित करने के निर्देश दिए हैं ताकि नष्ट हुए कीमती दस्तावेजों को पुनः निर्मित किया जा सके। उन्होंने मनोवैज्ञानिक सदमे और अवसाद के शिकार व्यक्तियों के लिए मनोचिकित्सक की सहायता से काउंसलिंग की व्यवस्था कराने की भी हिदायत दी है। घायल व्यक्तियों का निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने या उ

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment