प्रेमिका ने रचा खौफनाक खेल, 17 टुकड़ों में काटकर फेंका प्रेमी का शव… कोरबा जिले की घटना.. जाने पूरा मामला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रेमिका ने रचा खौफनाक खेल, 17 टुकड़ों में काटकर फेंका प्रेमी का शव… कोरबा जिले की घटना.. जाने पूरा मामला

 

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रेम की पवित्र भावना को शर्मसार कर दिया है। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना के पीछे लालच की काली छाया का अंदेशा है। कुछ दिनों पहले, कोरबा जिले में चैतमा के पास बांध में एक युवक की 17 टुकड़ों में की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवक की प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी रजा खान के साथ मिलकर पहले प्रेमी मोहम्मद वसीम अंसारी की हत्या कर दी।

 

दोनों ने मिलकर लाश को 17 टुकड़ों में काटकर स्कूल बैग और बोरे में भरकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद वसीम अंसारी, निवासी कांताटोला, रांची, झारखंड के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक, ढाई साल पहले मृतक सऊदी अरब काम करने गया था। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक लड़की से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

 

पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या कर लूटने की योजना बनाकर मोहम्मद वसीम अंसारी को प्रेमिका ने सऊदी अरब से बिलासपुर बुलाया। उसके बाद किराए की कार में उसे लेकर वह अपने घर पहुंची, जहां रात में प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी रजा खान के साथ मिलकर वसीम की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को टुकड़ों में काटकर बोरे और स्कूली बैग में भरकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

युवती ने वसीम अंसारी की हत्या के बाद उसकी सोने की चेन और मोबाइल से 3 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए, क्योंकि वह पहले से ही पासवर्ड जानती थी। इस पैसे को दोनों आरोपियों ने आपस में बांट लिया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक, आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment