बिलासपुर : शहर में बदमाशों का आतंक जारी है। हाई स्पीड बाइक सवार बदमाशों का आतंक जारी है। कभी छिनतई तो कभी झपटमारी की घटना को अंजाम दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप में पिस्टल दिखाकर हंगामा किया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक नगर के RK पेट्रोल पंप में कुछ बदमाशों दिनदहाड़े हंगामा मचाया। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया। इसमें बदमाश पिस्टल के साथ साफ दिखाई दे रहे हैं।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिस्टल असली है या नकली इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि अब तक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने थाने में रिपोर्ट नहीं लिखाई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170724
Total views : 8199111