नवभारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
पांच रूपये के पुराने नोट के बदले पांच लाख देने का झांसा, युवक से दो लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पांच रुपये के पुराने नोट के बदले पांच लाख रुपये देने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चकरभाठा क्षेत्र के छतौना निवासी रोशन धुरी, जो नोवा प्लांट में बिल्डर हेल्पर के रूप में काम करता है, इन्होंने एक मई की शाम इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में पांच रुपये के पुराने नोट के बदले पांच लाख बारह हजार रुपये देने की बात कही गई थी। इस लालच में आकर रोशन ने विज्ञापन के कमेंट बॉक्स में अपनी सहमति दे दी। कुछ समय बाद, उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया और उसे अपने व्हाट्सएप पर पांच रुपये के पुराने नोट की फोटो भेजने को कहा गया। फोटो भेजने के बाद, ठग ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन के लिए 720 रुपये जमा करने को कहा।
रोशन ने ऑनलाइन माध्यम से रकम जमा कर दी। पांच दिन बाद उसे बताया गया कि पांच लाख बारह हजार रुपये लेकर आर्मी का एक जवान सरगांव पहुंचने वाला है। इसके बाद, ठग ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से रोशन से संपर्क किया और परमिशन कोड व अन्य बहाने बनाकर उससे और पैसे मांगने लगा। रोशन ने अलग-अलग किस्तों में कुल दो लाख इक्कीस हजार छह सौ अड़तालीस रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे आश्वासन दिया गया कि वह रकम वापस कर दी जाएगी।
बाद में, ठग ने 25 हजार रुपये और मांग की। जब रोशन ने पैसे भेजने से इनकार कर दिया, तो अनजान मोबाइल धारक ने उसे झूठे मामले में फंसाने और अश्लील वीडियो भेजकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169671
Total views : 8197715