नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
पति ने नहीं दबाए पैर तो पत्नी ने की आत्महत्या, 2018 में किया था प्रेम विवाह
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। बीमार पत्नी ने अपने पति से पैर दबाने की गुजारिश की, लेकिन पति के देरी से पहुंचने पर नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुशीला, जो भटगांव की रहने वाली थी, और ग्राम मोहतरा के निवासी भूपेंद्र साहू 2018 से बिलासपुर में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। कोचिंग के दौरान उनकी पहचान हुई, और जल्द ही यह पहचान प्रेम में बदल गई। दोनों ने 2018 में शादी कर ली और उनका एक तीन साल का बच्चा भी है।
पुलिस के मुताबिक, देवरीडीह के तोरवा क्षेत्र में रहने वाले दंपति सुशीला और भूपेंद्र साहू की गुरुवार रात तबीयत खराब हो गई थी। सुशीला को पैर में दर्द हो रहा था, इसलिए उसने अपने पति से पैर दबाने के लिए कहा। इस दौरान भूपेंद्र बच्चों की मालिश कर रहा था, जिससे वह सुशीला के पास जाने में देरी कर बैठा। इस पर नाराज होकर सुशीला अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली।
जब भूपेंद्र कमरे में पहुंचा तो उसने देखा कि सुशीला ने फांसी लगा ली है। घबराए हुए भूपेंद्र ने तुरंत सुशीला को फंदे से उतार कर तोरवा स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168864
Total views : 8196660