नाकोड़ा टीएमटी सहित 11 टीएमटी कंपनियों को नोटिस, घटिया सामग्री सप्लाई करने पर गडकरी की सख्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नाकोड़ा टीएमटी सहित 11 टीएमटी कंपनियों को नोटिस, घटिया सामग्री सप्लाई करने पर गडकरी की सख्ती

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

भारतमाला परियोजना जैसी महत्वपूर्ण राजमार्ग निर्माण परियोजनाओं में घटिया और दोयम दर्जे का टीएमटी सरिया सप्लाई करने का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

 

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर एनएचएआई ने 11 टीएमटी निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों में छत्तीसगढ़ की 4 प्रमुख सरिया निर्माता कंपनियां भी शामिल हैं, जिनमें नाकोड़ा टीएमटी और एमएसपी स्टील प्रमुख हैं।

 

इसके अतिरिक्त, अग्रवाल फाउंड्रीज, गैलेंट टीएमटी, प्राइम गोल्ड टीएमटी, कामछी इंडस्ट्रीज, एसआरएमबी सृजन प्रालि, शाकम्भरी इस्पात एंड पावर वेस्ट बंगाल और मैथन स्टील एंड पावर को भी नोटिस दिया गया है।

 

इन कंपनियों ने एनएचएआई के विभिन्न परियोजनाओं में स्टील मटेरियल सप्लाई किया था, जो गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके परिणामस्वरूप, कंपनियों को शोकाज नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन विभाग का क्वालिटी कंट्रोल विंग अब इन कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment